Connect with us

कर्ज में डूबे उत्तराखंड को उभारने के लिए सीएम धामी का बड़ा कदम,

उत्तराखंड

कर्ज में डूबे उत्तराखंड को उभारने के लिए सीएम धामी का बड़ा कदम,


CM Pushkar Singh Dhami: हजारों करोड़ के कर्ज में डूबे उत्तराखंड को उभारने के लिए सीएम धामी ने कवायद तेज कर दी है। सीएम धामी ने राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए राज्य के खर्चों में कमी की बात कही है। शनिवार को सीएम धामी ने ट्वीट कर राज्य में फिजूल खर्ची पर रोक सहित ये बदलाव करने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हजारों करोड़ के कर्जे में दबे उत्तराखंड में खर्चे कम करने की पहल की है। उन्होंने शनिवार को स्वंय ट्वीट कर कहा है कि सरकारी खर्चे को कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए मैंने राजधानी में होटल या अन्य निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को मुख्यसेवक सदन में आयोजित किए जाने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया है साथ ही सभी जनपदों में भी यही कार्यप्रणाली लागू करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

गौरतलब है कि उत्तराखंड में 2021-22 तक राज्य सरकार पर 73,477.72 करोड़ रुपये का कर्ज था। राज्य की हालत उस दरिद्र व्यक्ति सरीखी हो गई है, जिसने ऋण यह सोचकर लिया कि घी पीकर सेहत बनाएगा और फिर आमदनी बढ़ाएगा। लेकिन हालत इससे उलट हो गए। विकास कार्यों के लिए ली जाने वाली रकम अब तक गैर विकास मदों पर खूब खर्च हुई।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top