Connect with us

सीएम ने दीपदान कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ, एक साथ जले 51,000 दीप..

उत्तराखंड

सीएम ने दीपदान कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ, एक साथ जले 51,000 दीप..


Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में भव्य दीपोत्सव-2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि काशीपुर में हिन्दू राष्ट्र शक्ति द्वारा “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे गांव-देहात की अर्थव्यवस्था का भी सशक्तिकरण होता है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम ने दीपदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान सीएम धामी ने जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने स्वस्ति वाचन के साथ भगवान श्री राम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण का तिलक किया। मुख्यमंत्री धामी ने अन्धकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक दीप जलाए, इस दौरान द्रोणासागर परिसर में कुल 51,000 दीपो की श्रंखला प्रज्ज्वलित की गई।

बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की चेतना के प्राण मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरणों में मेरा दंडवत प्रणाम, उन्होंने कहा भगवान राम वो प्रकाश पुंज हैं जिसकी ओजस्वी किरणें भारत की महान, सनातन संस्कृति को सदियों से अनुप्राणित करती आ रही हैं। उन्होंने सभी से भगवान राम के जीवन को दृष्टांत मानकर उनके बताए मार्ग पर चलने का यथासंभव प्रयास करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…

उन्होंने कहा की काशीपुर के प्रबुद्ध जनों ने यह भव्य और दिव्य दीपोत्सव आयोजित किया है, यहां अयोध्या के लघु स्वरूप को जीवंत कर दिया है। उन्होंने कहा यह दीपोत्सव हमारी सनातन संस्कृति की श्रेष्ठता को दिखाता है। साथ ही इस तरह के आयोजन से हमारे गांव-देहात की अर्थव्यवस्था का भी सशक्तिकरण होता है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top