Connect with us

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक, एम्स में भर्ती…

उत्तराखंड

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक, एम्स में भर्ती…


Raju Srivastava: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया है।जिससे उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें तुरंत ही दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। तभी से फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं और उनकी सेहत के बारे में जानने को बेचैन हैं। वहीं सीएम योगी ने अधिकारियों को राजू श्रीवास्‍तव की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कॉमेडियन को दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। जिसके बाद जिम में मौजूद लोग अफरा-तफरी में उन्हें दिल्ली एम्स ले गए। जहां डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की पुष्टि की थी।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी भी की गई, जिसमें उनके हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज मिला है। डॉक्टर का कहना है कि राजू श्रीवास्तव की हालत फिलहाल बेहद नाजुक है और इसीलिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। ‘एएनआई’ के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव की हेल्थ में बड़ा अपडेट आया है। उन्हें जो ट्रीटमेंट दी जा रही है, उसमें वह रिस्पॉन्ड कर रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top