Connect with us

उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बाबा केदार के दर्शन कर की पूजा…

उत्तराखंड

उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बाबा केदार के दर्शन कर की पूजा…


कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से उत्तराखंड दौरे पर हैं। वह यहां तीन दिवसीय दौरे पर आए है। रविवार सुबह राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतर्गत दिल्ली से विशेष चार्टर विमान द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह कुछ देर में हेलिकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए ।

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी आज दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. जिसके बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के जरिए केदारनाथ पहुंचे। राहुल गांधी ने मंदिर में पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं और पंडा पुरोहितों से मुलाकात की। वहीं, धाम में राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी केदारनाथ से मंगलवार दोपहर को दिल्ली लौटेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के केदारनाथ दौरे को पूरी तरह से निजी रखा गया है। इस दौरान राहुल गांधी के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कोई कार्यक्रम तय नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ पर कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए व्यक्त किया आभार

वहीं राहुल गांधी के दौरे को लेकर केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर पुलिस और संबंधित एजेंसियों के जवान तैनात रहे। यह उनकी नितांत निजी व आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी वर्ष 2013 की आपदा के बाद भी केदारनाथ धाम आ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ की 16 किमी पैदल यात्रा की थी।

यह भी पढ़ें 👉  A kiválasztott - Az e-könyvek világa
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top