Connect with us

रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत, पसरा मातम…

उत्तराखंड

रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत, पसरा मातम…


उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नही रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह विवाह समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार होने पर उनके परिवार और क्षेत्र में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी पूर्व सैनिक रामनगर एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान घर लौटते समय  रामनगर के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…

मृतक की पहचान रामनगर के ग्राम नंबरदार पुरी हल्दुआ निवासी जेएस रावत (65) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ साल पहले ही असम रायफल्स में सूबेदार मेजर के पद से रिटायर्ड हुए थे। वहीं हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top