Connect with us

देहरादूनः स्कूटी व मन्दिर से चोरी करने वाला गिरफ्तार, ये सब हुआ बरामद…

उत्तराखंड

देहरादूनः स्कूटी व मन्दिर से चोरी करने वाला गिरफ्तार, ये सब हुआ बरामद…


देहरादून। पुलिस ने स्कूटी व मन्दिर से चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना डोईवाला पर दिनांक बीते 17 अक्टूबर को हेमा बोरा पत्नी अर्जुन बोरा निवासी सिमलास ग्रान्ट दूधली थाना डोईवाला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 16 अक्टूबर को अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से स्कूटी सख्या UK07BU-9878 को चोरी करके ले गया है।

जिस पर मु0अ0सं0 374/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पँजीकृत किया गया। वहीं दिनांक 17.10.2022 को जितेन्द्र सिंह S/O नाथी राम निवासी नागल ज्वालापुर पो0 नागल ज्वाला थाना डोईवाला ने प्रा0पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के मन्दिर से मूर्ति, माता की सोने की नथ, माता के सोने के टाप्स, गले का पेन्डल, चांदी के विछुवे, चांदी के पैर, कृष्ण की मूर्ति पीली घातु तथा 2000/रू नगद , मन्दिर का गुलक चोरी कर लिया गया है।

जिस पर मु0अ0सं0 375/2022 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पँजीकृत किया गया। संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी महेन्द्र सिह को लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे पुराने रोड पर दिनांक 18.10.2022 समय-11.40 बजे दोनो मुकदमो मे चोरी हुयी स्कूटी व मन्दिर से चोरी हुआ सामान बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

गिऱफ्तार अभियुक्त का विवरण
अभियुक्त महेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 आलम सिंह निवासी-झडौन्द थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष

बरामदगी विवरण
मु0अ0सं0 375/2022 धारा 380/411 भादवि मे बरामदगी
01-भगवान कृष्ण की मूर्ति पीली घातु 02-एक छोटी नथ पीली घातु 03-एक चरण पदुका पीली घातु 04-स्टैण्ड अगरबत्ती पीली घातु
05- एक छडनुमा पीली बाँसुरी 06- एक पीला लॉकेट
07- रू0 427 /- नकद
मु0अ0सं0 374/2022 धारा 379/411 भादवि मे बरामदगी
01- एक्टिवा स्कूटी स0-UK07BU-9878 (सफेद रंग)

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

पुलिस टीम
01-उ0नि0 साहिल वशिष्ठ
02-कानि0 सहदेव सिंह
03-कानि0 विपिन कुमार
04-कानि0 मौ0अरशद

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top