Connect with us

देहरादूनः दिवाली से पहले एक दीये से मकान में लगी आग, मचा कोहराम…

उत्तराखंड

देहरादूनः दिवाली से पहले एक दीये से मकान में लगी आग, मचा कोहराम…


देहरादून में जहां एक और दिवाली की धूम है। वहीं एक परिवार में मायूसी छा गई। एक हादसे ने दिवाली की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया।  जौलीग्रांट में विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला में एक दीये से मकान में आग गई, जिससे घर में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया है। वहीं हादसा देख बच्चे सहम गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा जौलीग्रांट के अठुरवाला क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ का है। यहां एक मकान में दीये से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, आलमारी और किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाने की कोशिश की और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  Le Roi des Aulnes | (PDF, EPUB, eBook)

बताया जा रहा है कि इस मकान में किरण देवी पत्नी सुरेंद्र राणा किराए पर रहती है। उनके पति सुरेंद्र राणा होटल लाइन में बाहर काम करते हैं। उन्होंने कुछ ही दिन पहले ही ये घर किराए पर लिया था। धनतेरस पर पूजा कर उन्होंने घर में दिया जलाया था। दीये से आग लगने के कारण बेडरूम में रखा सारा सामान जल गया। वहीं किचन में रखे हुए सामान को भी काफी नुकसान पहुंचा।  जिसके बाद उनका और उनके बच्चों का रो-रो कर बुरा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, कुशलक्षेम जाना
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top