Connect with us

देहरादूनः “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, विद्यार्थियों को दिया ये मंत्र…

उत्तराखंड

देहरादूनः “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, विद्यार्थियों को दिया ये मंत्र…


मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा देहरादून में आयोजित “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सफलता के लिए संयम, नियम और अनुशासित जीवन जरूरी है। उन्होंने छात्रों को उत्तराखण्ड एवं देश का भविष्य निर्माता बताते हुए परीक्षा की तैयारियों के लिये ज्ञानवर्धक सलाह भी दी साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान किया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ने किया EVM–VVPAT वेयरहाउस का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप त्रैमासिक निरीक्षण

इस अवसर पर उन्होंने पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के साथ इस आयोजन में शामिल होकर वे स्वयं को और अधिक ऊर्जा से भरा हुआ अनुभव कर रहे हैं। बच्चों की परीक्षाएं आने वाली हैं और उनके साथ इस विषय पर संवाद करना एक सुखद अनुभव है। इससे उन्हें अपने स्कूल के दिनों का भी स्मरण करने का अवसर मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  Backfire: A History of How American Culture Led Us into Vietnam and Made Us Fight the Way We Did : Book Summary

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाओं में थोड़ा तनाव होना स्वाभाविक बात है, परन्तु जब यह तनाव बहुत अधिक बढ़ जाता है तो न केवल परीक्षा के परिणाम में इसका विपरीत असर पड़ता है बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा  बंशीधर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में प्रथम विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग आयोजित
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top