Connect with us

देहरादून एसएसपी ने कर दिए बंपर तबादले, देखें किसे कहां भेजा गया…

उत्तराखंड

देहरादून एसएसपी ने कर दिए बंपर तबादले, देखें किसे कहां भेजा गया…


Uttarakhand News: देहरादून जिला पुलिस को चुस्त-दुरुस्त करने के क्रम में नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रोजाना कुछ न कुछ बदलाव किए जा रहे हैं. दो दिन पहले ही जिला पुलिस कप्तान ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज सहित पूरा स्टॉफ ही बदल दिया था। मामला अभी थमा भी नहीं की एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी ने दून पुलिस लाइन में तैनात 14 उपनिरीक्षकों और 140 हेड कॉन्स्टेबल व कॉन्स्टेबलों का ट्रांसफर किया गया है। सभी को विभिन्न थाना, चौकी और शाखाओं में नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा संदीप सिंह नेगी को क्षेत्राधिकारी विकास नगर नियुक्त करते हुए निम्न क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किये गए। बताया जा रहा है कि आज पुलिस लाइन में नियुक्त 14 उपनिरीक्षकों को थानों और चौकी में नियुक्ति दी गई है। इसके साथ ही 140 हेड कॉन्स्टेबल ओर कॉन्स्टेबल को भी विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनाती दी गई है।  सभी को जल्द चार्ज लेने को कहा गया है।

देखें किसे कहां भेजा गया

  • उप निरीक्षक रविंद्र कुमार कौशल को पुलिस लाइन से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
  • उप निरीक्षक भरत सिंह रावत को पुलिस लाइन से नगर कोतवाली भेजा गया।
  • उप निरीक्षक कैलाश चंद्र को पुलिस लाइन से कोतवाली पटेल नगर ट्रांसफर किया गया है।
  • उप निरीक्षक विजय प्रताप राही को पुलिस लाइन से नगर कोतवाली भेजा गया है।
  • उप निरीक्षक मोहन सिंह नेगी को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर में तैनाती दी गई है।
  • उप निरीक्षक मनोहर लाल को पुलिस लाइन से कोतवाली पटेल नगर भेजा गया है।
  • उपनिरीक्षक साहिल वशिष्ठ को पुलिस लाइन से कोतवाली डालनवाला ट्रांसफर किया है।
  • उपनिरीक्षक चंद्रशेखर को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बिधोली थाना प्रेमनगर भेजा गया है।
  • उपनिरीक्षक बलवीर को पुलिस लाइन से कोतवाली पटेल नगर भेजा गया है।
  • उपनिरीक्षक राज नारायण व्यास को पुलिस लाइन से कोतवाली विकासनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • उप निरीक्षक जसपाल सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली डालनवाला भेजा गया है।
  • उप निरीक्षक दीपक भंडारी को पुलिस लाइन से थाना राजपुर ट्रांसफर किया गया है।
  • उप निरीक्षक सुमित चौधरी को पुलिस लाइन से कोतवाली डोईवाला भेजा गया है।
  • महिला उप निरीक्षक भावना को पुलिस लाइन से कोतवाली मसूरी भेजा गया है।
यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top