Connect with us

देहरादून एसएसपी ने कई दरोगाओं को किया ट्रांसफर, चौकी प्रभारियों की भी बदली जिम्मेदारी, देखें…

उत्तराखंड

देहरादून एसएसपी ने कई दरोगाओं को किया ट्रांसफर, चौकी प्रभारियों की भी बदली जिम्मेदारी, देखें…


उत्तराखंड में देहरादून एसएसपी लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। एक बार फिर राजधानी में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने 17 दारोगाओं को इधर से उधर (Dehradun SSP transferred 17 SI) किया गया है। साथ ही 6 चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर कर कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएसपी दलीप सिंह कुंवर (Dehradun SSP Dalip Singh Kunwar) ने 17 उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर किया है।
जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक राकेश शाह को थानाध्यक्ष राजपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली डोईवाला, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली डोईवाला से थानाध्यक्ष राजपुर, उप निरीक्षक नवीन जुराल को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर से कोतवाली नगर , उप निरीक्षक मोहन सिंह को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली पटेल नगर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  A Harcos | Ingyenes olvasási központ

वहीं उप निरीक्षक बलदीप सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रायपुर से कोतवाली पटेल नगर तो वहीं उप निरीक्षक आशीष रावत को कोतवाली नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रायपुर , उपनिरीक्षक पंकज महिपाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी आराघर कोतवाली डालनवाला उप निरीक्षक विवेक राठी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी धारा कोतवाली नगर , उप निरीक्षक सुभाष जखमोला को चौकी प्रभारी धारा कोतवाली नगर से कोतवाली नगर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Game Over: The Rise and Transformation of a Harlem Hustler - [E-Book, PDF]

वहींउप निरीक्षक दीनदयाल को कोतवाली पटेल नगर से चौकी प्रभारी कुल्हाल कोतवाली विकासनगर , उप निरीक्षक भरत सिंह रावत को कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी धर्मा वाला थाना से सहसपुर , उप निरीक्षक रजनीश कुमार सैनी को चौकी प्रभारी धर्मा वाला थाना सहसपुर से कोतवाली नगर , उप निरीक्षक ओमवीर सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी साभावाला थाना सहसपुर, उप निरीक्षक जय वीर सिंह को चौकी प्रभारी साभावाला थाना सहसपुर से कोतवाली डालनवाला भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर (न्यालसू) में भालू के हमले पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक किशन देवरानी को कोतवाली डोईवाला से चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली विकासनगर, उप निरीक्षक दिनेश चमोली को कोतवाली डोईवाला से कोतवाली पटेल नगर, उप निरीक्षक साहिल वशिष्ठ को कोतवाली डालनवाला से कोतवाली डोईवाला भेजा गया। साथ ही जारी आदेश में लिखा है कि सभी उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि तत्काल नवनियुक्त स्थान के लिए रवाना होंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top