Connect with us

देहरादूनः सिरफिरे युवक ने की कैबिनेट मंत्री को पकड़ने की कोशिश, लोगों ने की धुनाई…

उत्तराखंड

देहरादूनः सिरफिरे युवक ने की कैबिनेट मंत्री को पकड़ने की कोशिश, लोगों ने की धुनाई…


Dehradun News: देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां डाकरा बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सामने ही एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई।  युवक पर कैबिनेट मंत्री पर भी हमला करने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह घटना गढ़ी कैंट क्षेत्र के डाकरा बाजार की है। यहां शुक्रवार सुबह तकरीबन 12:00 बजे के आसपास की है। इस दौरान युवक ने कई दुकानों में घुसकर सामान उठाया और कई लोगों के साथ मारपीट की। वहीं दुकान पर बैठे दुकानदारों पर वार कर दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे। हंगामा देख वह मौके पर पहुंचे तो सिरफिरे ने उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया। जिसपर लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक अपना नाम इमरान बता रहा है। बताया जा रहा है कि यह उत्तराखंड से सटे यूपी के बिजनौर का रहने वाला है और मानसिक रूप से बीमार नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top