Connect with us

देहरादूनः एक साथ तीन घरों में लूट की वारदात से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखंड

देहरादूनः एक साथ तीन घरों में लूट की वारदात से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…


देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी में बदमाशों के हौसलें बुलंद है। पुलिस का खौफ नहीं रहा है। बेखौफ बदमाशों ने दून में एक साथ तीन घरों में हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लाखों की लूट की है। घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र के गोरखपुर बनियावाला की है। एक साथ तीन घरों में लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तीन हथियारबंद बदमाशों ने घरवालों को बंधक बनाकर घर से कीमती सोने के जेवरात और नकदी लूट ली। बताया जा रहा है कि  गोरखपुर बनियावाला चौक स्थित एक घर पर बीना देवी, उनकी बेटी सीमा व दूसरी बेटी रीना गुप्ता का बेटा आरव रहते हैं। शुक्रवार रात को वह सो रहे थे। अचानक देर रात साढ़े तीन बजे कुछ बदमाशों ने दरवाजे पर लगी जाली तोड़कर अंदर की कुंडी खोली और अंदर दाखिल हो गए।

बताया जा रहा है कि बदमाश पहले उसी कमरे में घुसे जहां पर तीनों एक ही बिस्तर पर सो रहे थे। बदमाशों ने हथियार निकाले और धमकी देनी शुरू कर दी कि यदि शोर मचाया तो वह उन्हें मार देंगे। घरवालों को बंधक बनाकर जेवरात और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। जिसके बाद बदमाशों ने पड़ोस में रहने वाले दो अन्य घरों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं एसओजी व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

देहरादूनः एक साथ तीन घरों में लूट की वारदात से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top