Connect with us

देहरादूनः अघोषित विद्युत कटौती से परेशान भाजपाईयों में आक्रोश, की ये मांग…

उत्तराखंड

देहरादूनः अघोषित विद्युत कटौती से परेशान भाजपाईयों में आक्रोश, की ये मांग…


डोईवाला। अघोषित विद्युत कटौती से परेशान भाजपाईयों ने आक्रोश व्यक्त कर क्षेत्रवासियों को विद्युत कटौती से निजात दिलवाने की मांग की है। वार्ड नंबर 7 जौलीग्रांट अठूरवाला के सभासद राजेश भट्ट, और वार्ड नंबर 8 के सभासद संदीप नेगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला विधानसभा विधायक बृजभूषण गैरोला से मिलकर क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  Focus On Writing Paragraphs And Essays Instructor's Annotated Edition | Free eBooks

उन्होंने कहा कि सुबह से ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इन दिनों किसान अपने खेतों में गेहूं आदि की सिंचाई भी कर रहे हैं। जिस कारण विद्यत कटौती से सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।जिससे जनता में विद्युत विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  A viskó : Könyvtár határok nélkül

उनकी मांग है कि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द विद्युत कटौती से निजात दिलवाई जाए। डोईवाला विधायक द्वारा उच्च अधिकारियों से बात की गई। और आदेश दिए गए किसुबह के समय विद्युत कटौती नहीं की जाए। मौके पर भाजपा के जिला मंत्री दिनेश सजवाण, सुरेश सैनी, राम किशन, मुकेश, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Möwengelächter. : (E-Book)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top