Connect with us

देहरादूनः टैंकर और बाइक सवार की टक्कर में युवक की मौत, आरोपी फरार…

उत्तराखंड

देहरादूनः टैंकर और बाइक सवार की टक्कर में युवक की मौत, आरोपी फरार…


देहरादून से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार को जहां हर ओर राम नाम की धूम थी वहीं एक वाहन ने बाईक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक जोमैटो का डिलीवरी बॉय था। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  A Kingdom of Dreams - Free Book

मिली जानकारी के अनुसार हादसा  थाना पटेलनगर क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि आज सुबह बाइक सवार युवक बाइक से माजरा की ओर जा रहा था। तभी माजरा कट के पास एक सीवर टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।  टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक  को उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम देहरादून में 46 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास – लोकापर्ण

वहीं बताया जा रहा है कि बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। जबकि, टैंकर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। वहीं मृतक की पहचान अमरीश कुमार पुत्र हरपाल निवासी मुसाइक पोस्ट ऑफिस मुसाइक मुजफ्फराबाद, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई।मृतक जोमैटो में डिलीवरी बॉय का कार्य करता था। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top