Connect with us

दिल्ली के स्टार लॉन बॉल खिलाड़ी नवनीत सिंह ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल में दिखाया दम

उत्तराखंड

दिल्ली के स्टार लॉन बॉल खिलाड़ी नवनीत सिंह ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल में दिखाया दम


उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेल में दिल्ली के स्टार लॉन बॉल खिलाड़ी नवनीत सिंह अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं। नवनीत सिंह ने 2011 में लॉन बॉल खेल की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। नवनीत सिंह लॉन बॉल में मेंस पेयर्स और मेंस फोर्स कैटेगरी में खेलते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  19 अगस्त से गैरसैंण विधानसभा सत्र, अनुपूरक बजट के साथ 9 विधेयक होंगे पेश

नवनीत सिंह की शानदार उपलब्धियां

नवनीत सिंह ने गुजरात राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण और रजत पदक, गोवा राष्ट्रीय खेल में दो कांस्य पदक और उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2018 में एशियन चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई, राज्यभर में विशेष अभियान शुरू

2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए लॉन बॉल पुरुषों की फोर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रचा। उनकी इस उपलब्धि ने लॉन बॉल खेल को भारत में नई पहचान दिलाई और कई नए खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक दिवस पर भाजपा कैंट विधानसभा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

नवनीत सिंह ने उत्तराखंड सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना की।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top