Connect with us

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे के लिए तैयारियों में जुटी धामी सरकार, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

उत्तराखंड

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे के लिए तैयारियों में जुटी धामी सरकार, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी उत्तराखंड दौरे को लेकर राज्य में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय प्रवास के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे साथ ही, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के सुनियोजित विकास को लेकर संभावित योजनाओं पर चर्चा होगी।

बता दें कि केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के दूसरे चरण पर काम जारी है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को उन्नत करने पर फोकस किया गया है। वहीं, बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं, जिनकी प्रगति पर पीएम मोदी का विशेष ध्यान रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Signature Dishes That Matter | Ebook Download

सीएम धामी ने पीएम से किया खरशाली दौरे का आग्रह
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा या यमुनोत्री के खरशाली का दौरा करें। इन स्थलों का महत्व न केवल धार्मिक दृष्टि से है, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी इनकी बड़ी भूमिका हो सकती है। पीएम मोदी इस बार अपने दौरे में शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने का संदेश दे सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस यात्रा की शुरुआत के लिए आमंत्रित किया गया था, और उन्होंने इस पर अपनी सहमति दे दी है। शीतकालीन प्रवास स्थलों पर प्रधानमंत्री का दौरा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  A Kingdom of Dreams - Free Book

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बदरीनाथ और केदारनाथ में चल रहे कार्यों को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के संभावित विकास कार्यों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने पर भी काम हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  A nagy csoda | Irodalom ingyen azonnal
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top