Connect with us

धामी सरकार युवाओं के लिए शुरू करने वाली है ये योजना, दी मंजूरी…

उत्तराखंड

धामी सरकार युवाओं के लिए शुरू करने वाली है ये योजना, दी मंजूरी…


Uttarakhand News: महंगी होती जा रही पढ़ाई के चलते बच्चों को अच्छी शिक्षा देना आसान नहीं रहा। इस मुश्किल को कम करने के लिए धामी सरकार एक योजना शुरू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि राज्य सचिवालय में सहकारिता विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा के लिए आसान शर्तों पर लोन देने की योजना को मंजूरी दी है। जिससे युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है

यह भी पढ़ें 👉  7 Stages of Marriage: Laughter, Intimacy and Passion Today, Tomorrow, Forever | Free Ebook Download

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश सरकार गरीब जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को माध्यमिक, प्रोफेशनल, तकनीकी शिक्षा के लिए आसान शर्तों पर लोन देगी। फिलहाल पश्चिम बंगाल और बिहार राज्य में संचालित इस योजना को राज्य में बेस्ट प्रैक्ट्सि के तौर पर शुरू किया जाएगा। इसके अलावा सरकार राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों को भी वित्तीय सहायता देगी।

यह भी पढ़ें 👉  Como agua para chocolate | eBooks [EPUB]

बताया जा रहा है कि पश्चिमी बंगाल में यह योजना संचालित है। इसमें गरीब व मेधावी छात्रों को पढ़ाई व प्रोफेशनल व तकनीकी शिक्षा के लिए आसान शर्तों पर 10 लाख रुपये तक ऋण दिया जा रहा है। बेस्ट प्रैक्टिस के तौर पर सरकार इसे शुरू कर रही है। ऐसे में पढ़ाई करने वालों छात्रों को मदद मिलेगी। इन दोनों योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी, जिस पर सीएम ने कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Encontro com a morte : Leitura Sem Custos
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top