Connect with us

परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…

उत्तराखंड

परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…


देहरादून 06 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा अब केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। यह कार्यक्रम छात्रों को यह समझाने का माध्यम है कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, पूरा जीवन नहीं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि आत्ममंथन और परिपक्व होने के एक अवसर के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने अपने स्कूली जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव पहुंच रही सरकार, कालसी-नागथात में आयोजित बहुउदेशीय शिविर

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा एक योद्धा की तरह आत्मविश्वास, धैर्य और शांति के साथ देने की प्रक्रिया है। केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना ही सफलता का मापदंड नहीं है, बल्कि जीवन में अनेक लक्ष्य और अवसर होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ने और सकारात्मक सोच के साथ सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  Before Your Memory Fades - Free Reading

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनकी तुलना दूसरों से न करें, बल्कि उनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य करें। परीक्षा पे चर्चा 2026 के अंतर्गत देशभर से चार करोड़ से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पंजीकरण किया है, जिससे पूर्व का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। उत्तराखंड से इस वर्ष लगभग 7 लाख विद्यार्थी, 53 हजार से अधिक शिक्षक और 14 हजार से अधिक अभिभावक इस अभियान से जुड़े हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या लगभग 2 लाख 98 हजार विद्यार्थियों तक सीमित थी।

यह भी पढ़ें 👉  105 शिकायतों में से 78 जनसमस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

राज्य के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए 10 प्रेरक वीडियो में से एक वीडियो राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है। यह वीडियो राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाला कुराली, विकासखंड जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग के छात्र रोहन सिंह राणा द्वारा तैयार किया गया है। रोहन सिंह राणा को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दिल्ली आमंत्रित किया गया है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम में महानिदेशक शिक्षा दीप्ति सिंह, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top