Connect with us

डीएम ने निर्माणधीन दून लाईब्रेरी व परेड ग्राउण्ड का किया निरीक्षण…

उत्तराखंड

डीएम ने निर्माणधीन दून लाईब्रेरी व परेड ग्राउण्ड का किया निरीक्षण…


देहरादून। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने आज स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत निर्माणधीन दून लाईब्रेरी एवं परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण किया।

दून लाईब्रेरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/सीईओ स्मार्ट सिटी ने लाईब्रेरी का बचा हुआ कार्य तेजी से निपटाने एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था बनाने परिसर में पड़ी निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करते हुए, परिसर में उद्यान के कार्य (पौधा रोपण )पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार परेड ग्राउण्ड के निरीक्षण के दौरान ग्राउण्ड में बचे हुए कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के साथ आसपास सड़के ठीक करने, बाउण्ड्री निर्माण कार्य,पार्किंग एवं ग्राउण्ड समतलीकरण का कार्य पूर्ण करने के साथ ही निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

जिलाधिकारी/सीईओ स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 सोनिका ने कार्यदायी संस्थाओं को स्मार्ट सिटी परियोजना अन्तर्गत निर्माण कार्यों को तेजी से करते हुए समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

निरीक्षण के दौरान डीएससीएल स्मार्ट सिटी लि0 जगमोहन चौहान, कृष्णा चमोला एवं श्री काम्बोज सहित स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top