Connect with us

डीएम ने इस मामले में की बड़ी कार्रवाई, इन्हें किया निलंबित…

उत्तराखंड

डीएम ने इस मामले में की बड़ी कार्रवाई, इन्हें किया निलंबित…


उत्तराखंड के पौड़ी जिले से बड़ी खबर आ रहा है। बताया जा रहा है यहां डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटद्वार में सेवारत नायब नाजिर प्रवीन सिंह ने बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के राजकीय वाहन का उपयोग किया। साथ ही अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ने व छोड़ने में कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन किया। इसके बाद डीएम ने नायब नाजिर / वरिष्ठ सहायक प्रवीन सिंह को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…

मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 नवंबर को तहसील कोटद्वार में अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को राजस्व विभाग ने पकड़ा था जिसे दो आरोपियों ने छुड़वा लिया था। मामले में राजस्व निरीक्षक अतर सिंह ने कोतवाली में इस संबंध शिकायत दर्ज की थी। मामले में पुलिस ने बीते 28 नवंबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डीएम ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश जिला खनन अधिकारी को दिए थे। जांच में नायब नाजिर की ओर से बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के राजकीय वाहन का उपयोग करना, खनन वाहनों को पकड़ना व छोड़ा जाना पाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित…

बताया जा रहा है कि डीएम ने इस मामले में शामिल कोटद्वार तहसीलदार के चालक संजीव वर्मा का तबादला तहसील यमकेश्वर और कोटद्वार तहसील में संबद्ध चालक अनिल सिंह रावत का तबादला जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय पौड़ी कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एसडीएम लैंसडौन को साँप 15 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं इससे पहले अगस्त माह में एसडीएम कोटद्वार के चालक ललित असवाल का धुमाकोट तबादला कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top