Connect with us

डीएम का ऋषिकेश में चारधाम यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण

उत्तराखंड

डीएम का ऋषिकेश में चारधाम यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण


देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने विगत दिवस चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्रियों की सुविधा और सहायता के लिए सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारियो से सुगम व सुरक्षित यात्रा को लेकर आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि फंड के कारण यात्रा व्यवस्थाओं में कोई कमी नही रहनी चाहिए। विभागों को अतिरिक्त फंड की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन फंड की व्यवस्था भी करेगा। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर, चिकित्सा कक्ष, यात्री प्रतिक्षालय, भोजन, आवास, पेयजल, शौचालय एवं साफ सफाई व्यवस्थाओं को परखा।

यह भी पढ़ें 👉  Les Loups de l'Amiral - LIRE PDF

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। ट्रांजिट कैंप में स्थापित चिकित्सा केंद्र में यात्रियों का स्वास्थ्य जांच के साथ ही आवश्यक मेडिकल सुविधा सुचारू रखी जाए। प्रत्येक हैंगर, टेंट में शुद्ध पेयजल, चाय, भोजन की समुचित व्यवस्था रखें। शौचालयों में नियमित रूप से साफ सफाई रखें। होटल, धर्मशाला, गुरुद्वारा एवं ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के भोजन, पानी, शौचालय सहित ठहरने की उचित प्रबंध हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित

इस दौरान एमएनए ऋषिकेश,उप जिलाधिकारी योगेश मेहर, मुख्य चिकित्सा अधिएमएनए ऋषिकेशकारी डा. एमके शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित चारधाम यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top