Connect with us

राज्य कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशी, इस बार इतनी आएगी सैलरी, आदेश जारी…

उत्तराखंड

राज्य कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशी, इस बार इतनी आएगी सैलरी, आदेश जारी…


राज्य के करीब डेढ़ लाख कार्मिकों को दीपावली के मौके पर पुष्कर सिंह धामी सरकार तोहफा देने जा रही है। उनके महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों को इसी माह बोनस भी मिलेगा। रिपोर्टस की माने तो इन दोनों प्रस्तावों पर सीएम धामी ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद बोनस को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। बोनस के लिए लगभग रू0 120.00 करोड़ का एकमुश्त व्ययभार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

जारी आदेश में लिखा है कि भारत सरकार की भाँति राज्य सरकार सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायत के समूह ‘ग’ एवं ‘घ’ के कर्मचारियों और समूह ‘ख’ के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों जिनका ग्रेड वेतन रू0 4800/- (पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स में लेवल-8) तक है, को वर्ष 2021-22 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (अधिकतम धनराशि रू0 7000/- (रू० सात हजार मात्र) की सीमा निर्धारित करते हुए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) अनुमन्य किये जाने का राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है।

बताया जा रहा है कि आदेश में आगे लिखा है कि ऐसे कैजुअल / दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, जिन्होंने छः कार्य दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में पिछले तीन वर्ष अथवा इससे अधिक वर्ष में हर वर्ष कम से कम 240 दिन (पांच कार्य दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों के मामले में 3 या इससे अधिक वर्ष में हर वर्ष 206 दिन) कार्य किया है, उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) के रूप में रू० 1184 / – की धनराशि देय होगी। उक्त बोनस का लाभ समूह ‘ग’ ‘घ’ व समूह ‘ख’ एवं कैजुअल / दैनिक वेतन भोगी लगभग 01 लाख 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को प्राप्त होगा ।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top