Connect with us

उत्तराखंड में सहित कई राज्यों में डोली धरती, जानें भूकंप की तीव्रता और केंद्र…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में सहित कई राज्यों में डोली धरती, जानें भूकंप की तीव्रता और केंद्र…


उत्तराखंड सहित दिल्‍ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं।देहरादून और ऋषिकेश भूकंप के तेज झटकों से दहल गया। बुधवार को देवभूमि के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। भूकंप के इस झटके ने ही लोगों को अपने घरों से बाहर भागने के लिए मजबूर कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Exes and O's : Ebook Free Download

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि नेपाल में आज दोपहर 2:25 बजे भूकंप आया। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक भूकंप के झटके दो बार महसूस किए गए। पहला झटका दोपहर 2.25 बजे आया। इसकी तीव्रता 4.46 थी। इसके ठीक आधे घंटे बाद दोपहर 2.51 बजे भूकंप का एक और झटका आया। जिसकी तीव्रता 6.2 थी। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह झटके देहरादून , उत्तराखंड, दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में महसूस किए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी लोगों को भूकंप के झटके लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Como agua para chocolate | eBooks [EPUB]

धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है, इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैनटल को लिथोस्फीयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत, वर्गों में बंटी हुई है, जिन्हें टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह से हिलती रहती हैं लेकिन जब ये बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप आ जाता है। ये प्लेट्स क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर, दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इसके बाद वे अपनी जगह तलाशती हैं और ऐसे में एक प्लेट दूसरी के नीचे आ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि के तहत देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख़्त कार्रवाई
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top