Connect with us

पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस, इतनी थी तीव्रता…

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस, इतनी थी तीव्रता…


उत्तराखंड से भूकंप की खबर आ रही है। यहां एक बार फिर भूंकप के कारण धरती डोली है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पिथौरागढ़ में भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही। बता दें कि भूकंप के झटके पिथौरागढ़ में बुधवार को सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 108 आपातकालीन सेवा बनी उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत ढाल

वहीं इससे पहले हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के कुछ हिस्सों में सोमवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। बता दें कि लाहौल और स्पीति का जनजातीय जिला भूकंपीय क्षेत्र IV में आता है, जो एक उच्च क्षति जोखिम क्षेत्र है।

यह भी पढ़ें 👉  Sininen linna : [PDF, EPUB, Ekirjoja]
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top