Connect with us

Breaking: शिवपुरी के पास हाथी का हमला, पैर से कुचल कर एक उतारा मौत के घाट…

उत्तराखंड

Breaking: शिवपुरी के पास हाथी का हमला, पैर से कुचल कर एक उतारा मौत के घाट…


Tehri News: उत्तराखडं के टिहरी जिले से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी के निकट एक व्यक्ति को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया है। बताया दा रहा है कि मृतक अपने साथियों के साथ टैंट में सो रहा था। इस दौरान हाथी ने डेरे पर बोल दिया हमला दिया। अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जें में ले लिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना देर रात्रि 02 बजे ग्राम सींकरी शिवपुरी के निकट की बताई जा रही है। यहां अपने साथियों के साथ टैंट मे रह रहे एक व्यक्ति को हाथी ने मार दिया। बताया जा रहा है कि बताया कि शिवपुरी से तिमली को जाने वाले मार्ग पर सिंकरी के समीप सड़क निर्माण में काम करने वाले मजदूरों का डेरा बना हुआ है। उसपर हाथी ने हमला किया है।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

हमले में एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि उसके सभी साथी इधर-उधर भाग गये लेकिन एक मजदूर के ऊपर हाथी ने पैर रखकर मार दिया। मृतक की शिनाख्त संतोष,उम्र-40 वर्ष निवासी-खजूरा,थाना गनोली,जिला बांके नेपाल के रूप में हुई है। वहीं घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेज दिया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top