Connect with us

टिहरी में इन तिथियों में लगने वाला है रोजगार मेला, 10वीं 12वीं पास करें आवेदन…

उत्तराखंड

टिहरी में इन तिथियों में लगने वाला है रोजगार मेला, 10वीं 12वीं पास करें आवेदन…


Tehri Jobs: बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। टिहरी में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप इस भर्ती मेले के लिए आवेदन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी स्किल्स कांउसिल ऑफ इंडिया के द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में अलग-अलग तिथियों को रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। आइए बताते हैं रोजगार मेले की डिटेल..

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सम्बन्धित कम्पनी द्वारा सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाईजरों के 250 पदों की भर्ति की जानी है। भर्ती के लिए आवेदन करने वालों की आयु 21 वर्ष से 36 वर्ष तक होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुरक्षा जवान हेतु 10 पास एवं सुरक्षा सुपरवाईजर 12 वीं पास निर्धारित की गयी है। वहीं इसके लिए महिला अभ्यार्थी पात्र नही होगीं।

बताया जा रहा है कि 12 सितम्बर 2022 को जनपद के विकासखण्ड प्रतापनगर, 13 सितम्बर को विकासखण्ड चम्बा, 14 सितम्बर को विकासखण्ड नरेन्द्रनगर (फकोट), 15 सितम्बर को विकासखण्ड कीर्तिनगर, 16 सितम्बर को विकासखण्ड भिलगंना (Bhilganna Block), 17 सितम्बर को विकासखण्ड जाखणीधार, 19 सितम्बर को विकासखण्ड देवप्रयाग (हिन्डोलाखाल), 20 सितम्बर को थौलधार, 22 सितम्बर को जिला मुख्यालय स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय टिहरी गढ़वाल में तथा दिनांक 23 सितम्बर 2022 को विकासखण्ड जौनपुर में आयोजित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

बताया जा रहा है कि विकासखण्डों में आयोजित सभी रोजगार मेले विकाखखण्ड मुख्यालय/सभागार कक्ष में प्रातः 10.30 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित किये जायेगें। उक्त तिथि में आयोजित होने वाले इन रोजगार मेलों के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए आप इन मोबाइल नम्बर 9917529293 एवं 8318020726 पर सुविधा हेतु सम्पर्क कर सकते हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top