Connect with us

सकंड गांव आज भी यातायात सुविधा से वंचित, लोग पलायन करने को मजबूर…

उत्तराखंड

सकंड गांव आज भी यातायात सुविधा से वंचित, लोग पलायन करने को मजबूर…


गौचर / चमोली। आजादी के 74 साल बाद भी जनपद चमोली में कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र का सकंड गांव आज भी यातायात सुविधा से बंचित है। जिस कारण गांव से लोगों का पलायन हो रहा है। लेकिन अभी तक कोई भी सरकार कर्णप्रयाग विकासखंड के इस सुदूरवर्ती गांव सकंड को सड़क सुविधा से नहीं जोड़ पायी है। जिस वजह से गांववासी सात किलोमीटर की पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया

यातायात सुविधा न होने से गम्भीर रोगियों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिऐ अस्पताल पहुंचाना गांववासियों के लिऐ भारी समस्या बनी हुई है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता दिगम्बर बिष्ट बताते हैं कि सड़क सुविधा की मांग करते हुये गांववासी थक चुके हैं। आजादी के 74 साल में कई सरकारें आईं और गईं लेकिन किसी ने भी सकंड गांव की सुध लेना जरूरी नहीं समझा। कहते हैं कि सड़क सुविधा के अभाव में कई बीमार लोग रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिऐ अस्पताल पहुंचाना हमारे लिऐ बहुत ही कठ्ठिन कार्य हो रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ

सामाजिक कार्यकर्ता दिगम्बर बिष्ट कहते हैं कि हमारे क्षेत्र से ही अनिल नौटियाल जी भाजपा से तीन बार के विधायक हो गये हैं। उनसे भी गांववासी सड़क सुविधा की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक सड़क सुविधा के बारे में कोई भी कार्यवाही होती नहीं दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  La société écologique et ses ennemis : Livre Gratuit PDF
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top