Connect with us

जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

उत्तराखंड

जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…


देहरादून 20 अप्रैल। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को आयोजित जनदर्शन ,जनता दरबार में जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया। जनदर्शन में कुल 239 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, फीस माफी, आर्थिक सहायता, बिजली-पानी बिल, राशन कार्ड और मुआवजा संबंधी मामले प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के दौरान कई जरूरतमंदों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शिवलोक कॉलोनी निवासी विधवा कनिष्का गर्ग का 47,230 रुपये हाउस टैक्स जिला प्रशासन द्वारा जमा कराया गया। वहीं गरीब गंगा राम की पुत्री के विवाह के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मौके पर ही स्वीकृत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ…

66 वर्षीय विधवा नीलम के पेयजल बिल के मामले में भी प्रशासन ने राहत दी। कुल 18,335 रुपये के बिल में 5,579 रुपये सेटलमेंट के बाद शेष 12,776 रुपये जिला प्रशासन द्वारा जमा कराने के निर्देश दिए गए।

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के तहत कई मामलों में सहायता प्रदान की गई। विधवा हसीना, कविता, रजनी कश्यप, नसीम, पायल गोयल सहित कई परिवारों की बेटियों की शिक्षा इस योजना के माध्यम से पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…

कांवली रोड निवासी विधवा किरण धीमान को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी पुत्री की शिक्षा नंदा-सुनंदा योजना से कराने तथा पुत्र की फीस माफी के लिए श्री गुरु राम राय स्कूल प्रबंधन को जिला प्रशासन की ओर से पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।

जनदर्शन में पहुंचे अन्य मामलों में जरीना बानो को उनके पुत्र द्वारा घर से बेदखल किए जाने पर भरण-पोषण अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं राशन कार्ड, भूमि धोखाधड़ी, मुआवजा और एफआईआर दर्ज न होने जैसे मामलों में भी संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…

कार्यक्रम में फ्रीडम फाइटर समिति की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आशा लाल ने जिलाधिकारी के संवेदनशील प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए राहतकारी बताया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top