Connect with us

10वीं और 12वीं में फेल विद्यार्थियों को मिलेगा अंक सुधार का मौका, जल्द करें आवेदन…

उत्तराखंड

10वीं और 12वीं में फेल विद्यार्थियों को मिलेगा अंक सुधार का मौका, जल्द करें आवेदन…


उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर है। शासन ने बोर्ड परीक्षा में एक और दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को राहत देते हुए अंक सुधार परीक्षा का मौका दिया है। जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। आइए जानते है कौन और कैसे कर सकता है इस परीक्षा के लिए आवेदन..

बता दें कि शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड बोर्ड में अंक सुधार व्यवस्था लागू हो गई है। अंक सुधार के आवेदन के लिए इच्छुक छात्र को बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होने के 3 हफ्ते के भीतर आवेदन करना होगा। साथ ही अंक सुधार के लिए छात्र को तीन अवसर मिलेगा। आदेश में कहा गया है कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा एक समयबद्ध कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Saved by a Song: The Art and Healing Power of Songwriting : Download Ebook

हाईस्कूल स्तर पर परीक्षाफल सुधार के लिए परीक्षा शुल्क दो सौ रुपये प्रति विषय एवं 50 रुपये प्रमाणपत्र सह अंक पत्र के रूप में देय होगा। हालांकि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क सौ रुपये रखा गया हैं। जबकि इंटरमीडिएट में परीक्षाफल सुधार के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में तीन सौ रुपये देने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम

आपको बता दें कि हाईस्कूल में छात्र अधिकतम दो विषयों में परीक्षा दे सकता है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इच्छुक परीक्षार्थी अपने किसी विषय या प्रश्न पत्र की उत्तर पुस्तिका के अंकों की जांच कराना चाहता है। तो वह प्रति प्रश्न की दर से शुल्क जमा कर आवेदन कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Trois essais sur la théorie sexuelle 1905-1924 - (E-Book)

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हिंदी को हल्के में लेना हजारों बोर्ड परीक्षार्थियों को भारी पड़ गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रदेशभर में कुल 9699 बच्चे हिंदी विषय में फेल हो गए। इनमें हाई स्कूल में 3263 छात्र और 1721 छात्राएं और 12वीं में 2923 छात्र और 1792 छात्राएं शामिल हैं। इस आदेश के बाद अब विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top