Connect with us

किसान की बेटी वैशाली ने कड़ी मेहनत से पाया मुकाम, प्रदेश किया टॉप…

उत्तराखंड

किसान की बेटी वैशाली ने कड़ी मेहनत से पाया मुकाम, प्रदेश किया टॉप…


Topper 2022: उत्तराखंड में बेटियां हर मुकाम पर अपनी कड़ी मेहनत और लगन से फतह का झंडा लहरा रही है। इसी कड़ी में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र निवासी वैशाली का नाम जुड़ गया है। किसान की बेटी वैशाली ने अपनी कड़ी मेहनत से पैरामेडिकल में प्रदेश टॉप किया है। उन्होंने टॉप कर न सिर्फ अपना बल्कि क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वैशाली गोस्वामी ने पैरामेडिकल 2022 में उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। वैशाली बिंदुखत्ता पश्चिमी राजीव नगर में रहती है।वैशाली गोस्वामी के पिता का नाम प्रमोद गोस्वामी एक किसान है एवं वैशाली की माता ग्रहणी है। वैशाली एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह बचपन से ही मेधावी छात्रा रही थी और अपने लक्ष्य की ओर फोक्सड थी। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय गुरूजनों और अभिभावकों को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

बता दें कि बिन्दुखत्ता एक ग्रामीण क्षेत्र है और ऐसे में वैशाली की कामयाबी यहां के अन्य बच्चों को भी प्रेरित करेगी। पिछले कुछ वक्त उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों के युवाओं ने हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है‌।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top