Connect with us

हल्द्वानी सितारगंज मार्ग पर यात्रियों से भरी दो बसों में भीषण भिडंत, कई गंभीर घायल…

उत्तराखंड

हल्द्वानी सितारगंज मार्ग पर यात्रियों से भरी दो बसों में भीषण भिडंत, कई गंभीर घायल…


उत्तरखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां हल्द्वानी सितारगंज मार्ग पर यात्रियों से भरी दो बसों में भीषण भिडंत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर क्षेत्र के 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी…

मिली जानकारी के अनुसार हादसा हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर हुआ है। यहां हल्द्वानी से बनबसा की ओर जा रही रोडवेज की बस और सिडकुल की कर्मचारियों से भरी बस चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड पर टकरा गई। आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता और संवेदना की मिसाल: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये…

बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 की मदद से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। जहां सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने  क्रेन के माध्यम से दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top