Connect with us

उत्तराखंड में पहाड़ों पर शीतकाल का पहला हिमपात, अगले तीन दिन में मौसम में हो सकता है बदलाव…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में पहाड़ों पर शीतकाल का पहला हिमपात, अगले तीन दिन में मौसम में हो सकता है बदलाव…


उत्तराखंड में जहां सुबह-शाम ठंड हो रही है। वहीं पहाड़ों पर शीतकाल की सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे ठंड बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में बारिश होने से ठंड में भी इजाफा देखने को मिलेगा। आइए जानते है आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम..

यह भी पढ़ें 👉  “खेल महाकुंभ – 2025 के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न”

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम में चोटियों पर देर शाम हल्की बर्फबारी हुई। जबकि, केदारनाथ धाम में हल्की बूंदाबांदी से पारा लुढ़क गया। अन्य क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाये रहे। हालांकि प्रदेश से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। इसीलिए अब बारिश की गुंजाइश कम है। लेकिन माना जा रहा है कि अक्टूबर का महीना चल रहा है और अब जल्द ही उत्तराखंड के कई इलाके बर्फ की सफेद चादर में लिपटने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  The South : Book Free

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया था। जिसके बाद मंगलवार दोपहर बाद पहाड़ों में मौसम ने करवट बदला और ऊंची चोटियों पर कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई और रात को ठिठुरन महसूस की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Beowulf - Free PDF Download
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top