Connect with us

वन विभाग ने वनकर्मियों की छुट्टियों को किया रद्द, जानें कारण…

उत्तराखंड

वन विभाग ने वनकर्मियों की छुट्टियों को किया रद्द, जानें कारण…


उत्तराखंड के कर्मियों से जुड़ी बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि वन तस्करों की दृष्टि से तराई के जंगल काफी संवेदनशील मानें जाते हैं। दीपावली के त्यौहार नजदीक है, ऐसे में वन्य जीवों की तस्करी बढ़ाने की संभावना है। दीपावली के मौके पर उत्तराखंड में उल्लू और जंगली-जानवरों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है. इसलिए वन विभाग ने वनकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र ने उत्तराखंड को खनन के क्षेत्रों में सुधार कार्यो पर फिर दिया ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि ,खनन सुधार में राज्य नंबर-1 पर

मिली जानकारी के अनुसार दीपावली के मद्देनजर उल्लू के अलावा अन्य वन्य जीव तस्करी की संभावना बढ़ जाती है। जिसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील जगहों पर वन कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील जगहों पर कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं, जिससे जंगलों में प्रवेश करने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। इसके अलावा अवैध शिकार और अवैध पातन की भी संभावना बढ़ जाती है और वन विभाग के सभी बैरियर पर अतिरिक्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Shape: The Hidden Geometry of Information, Biology, Strategy, Democracy, and Everything Else | Online Reading

बताया जा रहा है कि बैरियर से गुजरने वाले सभी वाहनों को चेकिंग करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली के त्यौहार के समय अंधविश्वास के चलते उल्लू की तस्करी के संभावना बनी रहती है.उल्लुओं की विभिन्न प्रजातियां वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत पूर्णत: संरक्षित हैं। ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। अंधविश्वास के चलते कुछ लोग तांत्रिक जादू-टोना आदि तंत्र विद्या के लिए उल्लू की बलि देते हैं। जिससे उल्लू की प्रजाति पर खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top