Connect with us

नहीं रहें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक…

उत्तराखंड

नहीं रहें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक…


Shinzo Abe Died: टोक्यो : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (67) का निधन हो गया है। उनकी  जिंदगी को बचाने के लिए दुनियाभर से की जा रही दुआएं काम नहीं आईं। नारा प्रांत में चुनाव प्रचार के दौरान हमले का शिकार हुए शिंजो आबे का अस्‍पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी अचानक मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनका और मेरा कई साल पुराना जुड़ाब रहा। मैं गुजरात के सीएम के दौरान से उन्हें जानता था। पीएम ने अपने ट्वीट में 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

Shinzo Abe Died: शुक्रवार सुबह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंजो आबे को एक शख्स ने पीछे से आकर गोली मार दी थी। हमले में आबे को छाती पर दो गोली लगी थी। तकरीबन 6 घंटे चले ऑपरेशन के बाद भी डॉक्टर आबे को बचा नहीं पाए। फिर उनकी मौत की आधिकारिक सूचना जारी हुई। आबे के अचानक निधन पर दुनियाभर में शोक छाया है। पीएम मोदी ने भी आबे के प्रति दिल में गहरा सम्मान जताया और उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जापान के पूर्व प्रधान मंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट…

पीएम मोदी ने कहा कि आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। बता दें कि 41 साल के आरोपी तेत्सुया यामागामी ने शिंजो आबे पर गोली चलाई थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक हैंडमेड गन बरामद की थी। शिंजो आबे के निधन के साथ जापान में एक युग का अंत हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन में मॉडल राज्य बनाने पर जोर…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top