Connect with us

Breaking: यंहा परिवार के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार,,

उत्तराखंड

Breaking: यंहा परिवार के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार,,


प्रयागराजः उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपियों ने कथित तौर पर नवाबगंज में इस सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल होने के आरोपी जय प्रकाश उर्फ पिंटू तिवारी, राम प्रकाश तिवारी उर्फ चंद्र शेखर, मनोज उर्फ मैनेजर और अभिषेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

दूसरी तरफ मृतक राहुल तिवारी के ससुराल के अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है। बता दें कि इस सामूहिक हत्याकांड में पुलिस सुसाइड नोट में जिक्र गए 11 आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों में मृतक राहुल तिवारी के दो सालों की पत्नियां भी शामिल है। एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा, ‘सुसाइड नोट में जितने भी आरोपियों के नाम हैं, उन्हें पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।’

यह भी पढ़ें 👉  “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम हो रहा प्रभावी

बता दें कि नवाबगंज के खागलपुर गांव में शनिवार को सामूहिक हत्या का मामला सामने आया था जिसने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी थी। पशु कारोबारी राहुल तिवारी का शव आंगन में फंदे पर लटका मिला था, जबकि कमरे में पत्नी प्रीति, तीन बेटियां माही, पीहू और कुहू का शव मिला था। चारों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  जोंडला, अगस्त्यमुनि के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top