Connect with us

22 जुलाई से 26 जुलाई के बीच यहां बंद रहेंगे स्कूल, टिहरी डीएम के आदेश…

उत्तराखंड

22 जुलाई से 26 जुलाई के बीच यहां बंद रहेंगे स्कूल, टिहरी डीएम के आदेश…


Tehri News: टिहरी में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर टिहरी डीएम ने थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में अगले पांच दिन स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए है। इसके अंतर्गत यहां के सभी स्कूल 22 जुलाई से 26 जुलाई के बीच बंद रहेंगे। यानी छात्रों को 5 दिन का अवकाश मिलेगा। कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई और उनके आवागमन के लिए सड़कें बंद होने की संभावना को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रावण कांवड मेला – 2022 में कांवडियों का जनपद के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में आवागमन बढ़ने तथा सडक मार्गों में अधिक भीड बढ़ने पर आवागमन के मार्ग बन्द होने की सम्भावना बढ़ जाती है। कावंड मेला की पीक अवधि में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनहित में दिनांक 22-07-2022 से 26-07-2022 तक जनपद के थाना मुनिकीरेती  क्षेत्रान्तर्गत ( समस्त विद्यालय शासकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त / निजी विद्यालय / संस्कृत विद्यालय / मदरसों आंगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल को निर्देश दिए है कि सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों को अपने स्तर से चिन्ह्ति करते हुए आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। गौरतलब है कि इससे पहले देहरादून डीएम ने संख्या में नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए आने वाली भारी भीड़ के चलते शिक्षा विभाग को आदेश दिए गए हैं कि ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सभी स्कूल कॉलेजों को 20 से 26 जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top