Connect with us

घनसालीः शेफ के बेटे ने किया कमाल दसवीं के बाद 12वीं में भी किया टॉप, आप भी दें बधाई…

उत्तराखंड

घनसालीः शेफ के बेटे ने किया कमाल दसवीं के बाद 12वीं में भी किया टॉप, आप भी दें बधाई…


CBSE Topper: कहते है अगर हिम्मत और जुनून हो तो मंजिल मिल ही जाती है। इस बात को सिद्ध कर दिखाया है टिहरी घनसाली के मूल निवासी अभिनव उनियाल ने। अभिनव के पिता सात समुंद्र पार बच्चों के लिए मेहनत कर रहे है तो वहीं देश में रहकर बेटा पिता का नाम रोशन कर रहा है। अभिनव ने सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में 99. 6 अंक हासिल कर न सिर्फ अपना बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत लगन से बिना ट्यूशन ये मुकाम हासिल किया है।

10वीं के बाद 12वीं में भी किया नाम रोशन

मिली जानकारी के अनुसार अभिनव उनियाल घनसाली के बेलेश्वर गाँव के मूल निवासी है। वह वर्तमान में ऋषिकेश के श्यामपुर गुमानीवाला अमित ग्राम निवासी हैं और डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल श्यामपुर के 12वीं के छात्र है। उन्होंने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भी प्रदेश टॉप किया था और इस बार 12वीं में भी कड़ी मेहनत कर जहां चाह वहां राह के कथन को सार्थक करते हुए 99. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। अभिनव ने सीबीएसई 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.83 प्रतिशत अंक लाकर परिवार और गाँव का नाम रोशन किया था। और अब 12वीं में भी जिले को गौरवान्वित किया है।

बिना ट्यूशन पाया मुकाम

अभिनव के पिता राम प्रसाद उनियाल पुर्तगाल के एक होटल में शेफ हैं। मां जसोदा उनियाल ग्रहणी हैं। अभिनव ने सफलता का यह मुकाम बिना ट्यूशन पड़े हासिल किया है। छोटे भाई अरनिम ने दसवीं की परीक्षा दी है। वही बात करे उनके परिवार के अन्य सदस्यों की तो उनके दो चाचा है। जिनके नाम हर्षमनी उनियाल तथा सूर्यमणि उनियाल है,हर्षमनी उनियाल भारतीय नौसेना से सेवनिर्वित है तथा बेलेश्वर गांव में अपने छोटे भाई सूर्यमणि उनियाल के साथ केराराम स्कूल का संचालन करते है।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

साफ्टवेयर इंजीनियर बनना है सपना

अभिनव उनियाल ने शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणामों में पांच विषयों में शत-प्रतिशत और एक विषय में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर कुल 99. 6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने ना केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि अपने जिले का नाम भी रोशन किया है। परिवार के सभी सदस्य अभिनव उनियाल की इस उपलब्धि पर गदगद है। अभिनव उनियाल का सपना साफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। अभिनव की कामयाबी से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top