Connect with us

अच्छी पहलः सचिवालय में आम जन के लिए दिन तय, इस दिन अधिकारियों से कर सकेंगे बात…

उत्तराखंड

अच्छी पहलः सचिवालय में आम जन के लिए दिन तय, इस दिन अधिकारियों से कर सकेंगे बात…


Uttarakhand Secretariat: उत्तराखंड सचिवालय में आने वाले लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने एक अच्छी पहल की है। अब आम जन सचिवालय स्तर के अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं को बता सकेंगे। इसके लिए एक दिन तय किया गया है। अब हर सोमवार को अधिकारी आम जन से मिल सकेगे। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

आदेश के अनुसार शासन / सचिवालय स्तर के अधिकारियों के द्वारा जन सामान्य से भेंट एवं जन समस्याओं के निस्तारण के लिए सुलभ रहने के निर्मित सम्यक विचारोपरात निर्णय लिया गया है कि शासन / सचिवालय स्तर पर प्रत्येक सोमवार को कोई बैठक (तात्कालिकता के दृष्टिगत अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर) आहूत नही की जायेगी तथा समस्त अधिकारीगण सोमवार को (अवकाश होने की स्थिति को छोड़कर) अपने कार्यालय कक्ष में जन सामान्य / जन प्रतिनिधियों से भेंट के लिए सुलभ रहेंगे।

उक्त के क्रम में सम्यक विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक सोमवार प्रवेश मंत्र कार्यालय द्वारा जन सामान्य जन प्रतिनिधियों को सचिवालय में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाईन प्रकियों के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों के निजी स्टाफ द्वारा आगन्तुक पर्ची के आधार पर भी जारी किये जा सकेंगें। समस्त आगन्तुको को अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आई.डी. ऑफिस आई.डी. तथा ड्राइविंग लाईसेंस आदि) दिखाने पर ही प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे। यह व्यवस्था प्रत्येक सोमवार को ही मान्य होगी। अन्य दिनों के लिये पूर्व की व्यवस्था लागू रहेगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top