Connect with us

छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, अब इन स्कूलों में भी मिलेगी ये सुविधा…

उत्तराखंड

छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, अब इन स्कूलों में भी मिलेगी ये सुविधा…


Uttarakhand News: उत्तराखंड के स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। शासन ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूलों के बाद अब अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अगले शिक्षा सत्र 2023-24 से मुफ्त किताबें मिलेंगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में विभाग की ओर से तैयार किए गए इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिछले साल सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त किताबें दी गईं। इस पर अशासकीय स्कूल भी सरकारी स्कूलों की तरह इन कक्षाओं के छात्रों को मुफ्त किताब दिए जाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वर्ष 15 नवंबर को विभाग की समीक्षा बैठक में अशासकीय स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को भी सरकारी स्कूलों की तरह मुफ्त किताबें दिए जाने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

बताया जा रहा है कि अशासकीय स्कूलों की मांग पूरी हो गई है। कैबिनेट बैठक में विभाग की ओर से तैयार किए गए फ्री किताबों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि सरकारी और अशासकीय स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें दी जाएंगी। इससे लगभग एक लाख आठ हजार छात्र लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top