Connect with us

गूगल ने इन 2,500 ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया, इसलिए हुई कार्रवाई…

उत्तराखंड

गूगल ने इन 2,500 ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया, इसलिए हुई कार्रवाई…


गुगल ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि गूगल ने 2,500 फ्रॉड लोन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है। ये कार्रवाई अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच की गई है। भारत सरकार लगातार ऐसी ऐप्स पर रोक लगाने की अपील कर रही थी। गूगल ने इस पर कार्रवाई करते हुए हटाने का फैसला किया था। अगर आपके फोन में भी ये ऐप है तो जल्द ही इसे हटा दें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की

मिली जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया है कि सरकार लगातार ऐसी ऐप्स पर कार्रवाई करने का प्लान कर रही थी। यही वजह है कि 2500 फ्रॉड ऐप्स को गूगल ने हटाया है। ये ऐप्स लोगों को लोन देने के नाम पर ठग रही थीं। FSDC की मीटिंग में भी इस मैटर पर विचार किया गया था। साइबर सिक्योरिटी को लेकर ये बड़ा फैसला लिया गया है। गूगल ने लोन देने वाली ऐप्स की पॉलिसी को भी अपडेट किया है। प्ले स्टोर पर मिलने वाली ऐप्स को भी इसी पॉलिसी को फॉलो करना होता है। गूगल ने सरकार की शिकायत के बाद इस पर जांच शुरू की थी और करीब 3500 ऐप्स को फ्रॉड पाया था। इसमें से करीब 2500 ऐप्स को तुरंत हटाने का फैसला किया गया था। ये ऐप्स लोन देने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करती थीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

बताया जा रहा है कि  ‘आरबीआई ने भारत सरकार के साथ ऐप्स की व्हाइट लिस्ट जारी की थी। यही लिस्ट मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी ने गूगल के साथ शेयर की थी। पाया गया था कि इन ऐप्स का वितरण ऐप स्टोर की मदद से किया जाता है। यही वजह है कि इस पर रोक लगाना काफी जरूरी हो जाता है।’

यह भी पढ़ें 👉  Quai des enfers | Livre PDF

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top