Connect with us

उत्तराखंड बजट सत्र की तैयारियों में जुटी सरकार, ये आदेश किया जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड बजट सत्र की तैयारियों में जुटी सरकार, ये आदेश किया जारी…


देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। जहां इस बार बजट के लिए जनता की राय ली जा रही है। वहीं अब विधानसभा सत्र में सदन के भीतर मंत्रियों को भी प्रश्नों का जवाब देने के लिए दिन तय कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिसका पत्र सचिव विधानसभा को भेज दिया गया है। पत्र के अनुसार सोमवार को प्रश्नोत्तर के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल प्रश्नों का जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जो आदेश जारी हुआ है उसमें लिखा है कि पांचवीं विधानसभा के दूसरे आगामी विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट मंत्रियों को प्रश्नों का जवाब देने के लिए दिन तय कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रश्नों का जवाब देने के लिए लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को सोमवार का दिन जबकि प्रश्नोत्तर के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का को मंगलवार का दिन तय किया गया है।

वहीं बुधवार का दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और चंदन राम दास के लिए तय किया गया है। इस दिन इन मंत्रियों के विभागों से जुड़े प्रश्नों को रखा जाएगा। गुरुवार को धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल के विभागों के प्रश्न सदन में लाए जाएंगे। उधर, शुक्रवार का दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा के लिए तय किया गया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा सचिवालय की तरफ से सत्र की तैयारियां जारी है। वहीं आम बजट तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे जा रहे है।

उत्तराखंड बजट सत्र की तैयारियों में जुटी सरकार, ये आदेश किया जारी…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top