Connect with us

जड़ी-बूटी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शासन ने बनाई ये योजना, सीएस ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

जड़ी-बूटी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शासन ने बनाई ये योजना, सीएस ने दिए ये निर्देश…


प्रदेश के वन पंचायत में जड़ी-बूटी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कवायद तेज कर दी है। इस कड़ी में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने वन पंचायतों में जड़ी-बूटी के उत्पादन की दिशा में शीघ्र कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने निर्देश में कहा कि इसके लिए शीघ्र ही एक फेडरेशन का गठन किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Monsters and Legends : Book

मुख्य सचिव ने कहा कि वन पंचायतों के क्षेत्र विस्तार के बजाय इच्छुक वन पंचायतों को प्राथमिकता दी जाए, इससे सफलता की अधिक संभावनाएँ हैं। उन्होंने छोटे और बड़ी मूल्य संवर्धन इकाइयों पर भी फोकस किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक वैल्यू एडिशन यूनिट तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी ऐसी इच्छुक वन पंचायतों को, जो हर्बल अरोमा टूरिज्म पार्क के लिये मानदंडों को पूरा करता है, इसमें शामिल किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  A Dictionary of Dream Symbols : Download PDFs

वहीं उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों की नर्सरी भी समय से तैयार हो जाए इसके लिए भूमि चयन एवं अन्य तैयारियाँ शुरू की जाए। इसमें जिलाधिकारी एवं डीएफओ को महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। इसके लिए डीएम, डीएफ़ओ एवं ज़िला उद्यान अधिकारी लगातार बैठकें आयोजित कर योजना को गति देने का कार्य करें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, पीसीसीएफ डॉ. धनंजय मोहन, सीसीएफ डॉ. पराग मधुकर धकाते, सचिव  दीपेन्द्र कुमार चौधरी एवं निदेशक सेंटर फॉर एरोमैटिक प्लांट डॉ. निरपेंद्र चौहान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग व कमजोर वर्ग तक अधिकारी खुद पहुँचें, घर-घर समाधान सुनिश्चित करें: सीएम धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top