Connect with us

हरिद्वार पंचायत चुनाव: अब इस वरिष्ठ नेता ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम ने दिलाई सदस्यता…

उत्तराखंड

हरिद्वार पंचायत चुनाव: अब इस वरिष्ठ नेता ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम ने दिलाई सदस्यता…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में सियासी सरगर्मियां तेज है। हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले दलबदल की राजनीति तेज हो गई है। चुनाव से पहले भाजपा अपना कुनबा लगातार बढ़ाती जा रही है। कांग्रेस नेता के बाद अब बसपा के कद्दावर नेता रविंद्र पनियाला समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सीएम धामी सहित कई दिग्गजों ने उनको सदस्यता दिलाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पनियाला बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। वहां भाजपाइयों की तरफ से गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पनियाला और उनके समर्थकों को पट्टका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

पनियाला के साथ ही बसपा से जुड़े तेलू राम, विजेन्द्र सिंह, राशिद अली, धर्मपाल, समेत कई अन्य ने भी भाजपा की सदस्यता ली। बता दें कि पनियाला भाजपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार खानपुर से लगभग 32 हजार वोट पाने में कामयाब रहे है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top