Connect with us

हरिद्वारः कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की उड़ी अफवाह, पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार…

उत्तराखंड

हरिद्वारः कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की उड़ी अफवाह, पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार…


हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस विभाग, जीआरपी और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया, जब सूचना मिली कि कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम रखा हुआ है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने आनन फानन में यात्रियों को अलर्ट किया और छानबीन शुरू कर दी। लेकिन जब मामले की जांच की गई तो सामने आया कि सूचना ही फर्जी थी।

रविवार रात को 2 बजे दिल्ली से कांवड़ स्पेशल ट्रेन रवाना हुई और यह ट्रेन सुबह हरिद्वार पहुंची। लेकिन इस ट्रेन में सवार शराब के नशे में धुत कांवड़ियों का किसी बात में झगड़ा हो गया था। इसके बाद गाजियाबाद निवासी रिंकू वर्मा ने ट्रेन पहुंचते ही कंट्रोल रूम में बम होने की सूचना दी। सूचना देने ने वाले ने कहा कि ट्रेन में कुछ लोग बम लगाने की बातचीत कर रहे हैं। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम ने सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट कर दिया।

आनन फानन में जीआरपी एसएसपी ददन पाल सिंह, एएसपी अरूणा भारती, थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज कुमार, थानाध्यक्ष आरपीएफ बम निरोधक दस्ता रेलवे स्टेशन पहुंच गया। सबसे पहले जीआरपी ने यात्रियों को अलर्ट करते हुए रेलवे स्टेशन खाली करवाया। फिर बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन की तलाशी ली, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद सभी ने चांच की सांस ली। लेकिन बम की सूचना पर जीआरपी ने छानबीन शुरू की। ट्रेन से उतरे कई यात्रियों से पूछताछ भी। वहीं पुलिस ने रेलवे स्टेशन ने सूचना देने वाले रिंकू वर्मा का हिरासत में ले लिया। रिंकू नशे में था और कांवड़ लेने हरिद्वार आया था।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top