Connect with us

चमोली में तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत…

उत्तराखंड

चमोली में तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत…


उत्तराखंड के चमोली से बड़ी खबर आ रही है। यहां कल रात्रि आसमान से आफत बरसी है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के साथ यहां आकाशिय बिजली गिरी है। जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है। घटना से जहां गांव में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार  चमोली में कल रात 9 बजे की बारिश और आकाशीय बिजली से सरपाणी नन्दानगर में गांव के तालुरी तोक निवासी एक परिवार के महिला और एक पुरुष उसकी चपेट में आ गए। जिससे वह दोनों बुरी तरह झुलस गए थे, ग्रामीणों की मदद से उन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर  में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Les Belles Endormies - [EPUB]

बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचा प्रकाश लाल (28) और नरेश लाल की पत्नी हेमा( 33) के रूप में हुई है। हेमा की 6 बेटियो के बाद एक बालक हुया था जो अभी 6 माह का है। और जयप्रकाश लाल सुपुत्र दीवानी लाल के दो बालक है जो की 3-4वर्ष के बताते जा रहे हैं। दोनों का पोस्टमॉर्टम नन्दानगर अस्पताल में होगा।

यह भी पढ़ें 👉  7 Stages of Marriage: Laughter, Intimacy and Passion Today, Tomorrow, Forever | Free Ebook Download

गौरतलब है कि हर साल बिजली गिरने से देश के कुछ राज्यों में हजारों लोगों की मौत हो जाती है। आकाशीय बिजली की प्रक्रिया कुछ सेंकेड के लिए होती है, लेकिन इसमें इतने ज्यादा बोल्ट का करंट होता है कि आदमी की जान लेने के लिए काफी होता है। क्योंकि इसमें बिजली वाले गुण होते हैं तो ये वहां ज्यादा असर करती है, जहां करेंट का प्रवाह होना संभव होता है। आकाश से गिरी बिजली किसी न किसी माध्यम से जमीन में जाती है, और उस माध्यम में जो जीवित चीजें आती हैं, उनको नुकसान पहुंचता है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पर्वतीय जिलों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सकों की बड़ी सौगात

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top