Connect with us

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री

उत्तराखंड

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री


खटीमा उधमसिंह नगर 27 फरवरी।पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है, जो समाज को प्रेम, सद्भाव और समरसता के सूत्र में पिरोता है।

सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान, खटीमा में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने सहभागिता कर जनसमुदाय को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा और पूरा परिसर रंगों व उत्साह से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली और थारू होली गायन में भाग लेकर लोगों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पर्व हमारी पहचान के सशक्त आधार हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी विश्वास का संदेश देने वाला पर्व है। भावुक अंदाज में उन्होंने कहा, “खटीमा मेरा घर है और खटीमावासी मेरा परिवार है। अपने परिवारजनों के बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।”

यह भी पढ़ें 👉  संत सम्मेलन में सीएम धामी ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर…

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि महिला शक्ति के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो सकता। प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा इसी दिशा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम से प्रदेशभर में त्वरित समाधान और प्रभावी सुशासन

उन्होंने कहा कि खटीमा ‘मिनी इंडिया’ के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और सर्वधर्म समभाव की भावना यहां की विशेषता है। विभिन्न धर्मों, समुदायों और संगठनों के लोग यहां प्रेम और सौहार्द के साथ रहते हुए सभी पर्वों को मिल-जुलकर मनाते हैं। आधुनिक परिवेश के बीच भी पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखना अत्यंत सराहनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  7 Stages of Marriage: Laughter, Intimacy and Passion Today, Tomorrow, Forever | Free Ebook Download

मुख्यमंत्री ने सभी से आह्वान किया कि खटीमा, प्रदेश और देश की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करें तथा आदरणीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों के साथ होली खेलकर उत्सव की आनंदमयी भावना को और प्रगाढ़ किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top