Connect with us

4 दिसंबर को होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…

उत्तराखंड

4 दिसंबर को होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…


उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। जहां सीएम धामी के दिल्ली दौरे से एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है वहीं धामी कैबिनेट को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रह है कि धामी कैबिनेट की बैठक 4 दिसंबर को हो सकती है । ये बैठक ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पूर्व होगी। जिसमें  कई अहम मुद्दों पर मुहर लगा सकती है। आइए जानते है पूरी अपडेट..

यह भी पढ़ें 👉  La storia infinita | E-book

मिली जानकारी के अनुसार धामी कैबिनेट की बैठक 4 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे होगी। ये बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार में होगी। बताया जा रहा है कि बैठक में साथ ही कई विभागों के प्रस्ताव भी बैठक में आएंगे।  बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भी विधानसभा के विशेष सत्र को आहूत करने के निर्णय पर भी फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Global "Body Shopping": An Indian Labor System in the Information Technology Industry: An Indian Labor System in the Information Technology Industry | Read Book Online

वहीं आठ व नौ दिसंबर को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी निर्णय हो सकते हैं। इसमें इन्वेस्टमेंट से जुड़े कई मामलों उद्योगो क़ो राहत देने क़ो लेकर कुछ फैसले हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड मंत्रिमंडल में खाली चल रहे चार मंत्रियों के पद भरे जा सकते हैं। सियासी गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। सिर्फ मंत्री पद ही नहीं कुछ और भाजपा नेताओं को इसी महीने दायित्व दिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक कदम

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश सरकार में विभिन्न बोर्डों, निगमों और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के खाली पदों पर पार्टी कई नेताओं की ताजपोशी कर चुके है। अब तक दायित्वों की दो सूचियां जारी हो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष भी पूर्व में दायित्व की चार सूचियां जारी होने के संकेत दे चुके हैं।

 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top