Connect with us

जरूरी खबरः जल्द बदल जाएंगे ये नियम, जानें आप पर होगा इसका क्या असर…

उत्तराखंड

जरूरी खबरः जल्द बदल जाएंगे ये नियम, जानें आप पर होगा इसका क्या असर…


New Rules: हर महीने की शुरूआत के साथ ही कई तरह के बदलाव भी होते है। अगस्त का महीना खत्म होने वाला है। ऐसे में खबर है कि 1 सितंबर से कई नियमों में बदलाव होने वाला है। जिसका असर सीधा आपकी जेब पर होगा। अगले महीने से यमुना एक्सप्रेस वे, जनरल इंश्योरेंस, नेशनल पेंशन स्कीम, प्रॉपर्टी खरीदने और नई गाड़ी खरीदने के नियमों बदलाव हो रहा है। आइए 1 सितंबर 2022 से बदलने वाले नियमों के बारे में जानते हैं। किस नियम से आपकों लाभ होगा तो किससे नुकसान..

पीएनबी केवाईसी

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को 31 अगस्त तक केवाईसी करवाने के निर्देश दिए है। ऐसा नहीं करने वालों का पीएनबी अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। पीएनबी ने महीने भर पहले ही अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर आगाह कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

टोल टैक्‍स में इजाफा

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने हाल ही में टोल टैक्‍स में इजाफा करने का निर्णय लिया था। बढ़ा हुआ टोल टैक्‍स 1 सितंबर से लागू होगा। अब छोटे वाहन जैसे कि कार के मालिकों को यमुना एक्‍सप्रेस वे से जाने पर प्रति किलोमीटर 10 पैसे ज्यादा देने होंगे। वहीं बड़े कमर्शियल गाड़ियों को प्रति किलोमीटर 52 पैसे ज्यादा टोल देना होगा।

इंश्योरेंस के नियम

आईआरडीएआई ने जनरल इंश्योरेंस के नियमों में बदलाव किया है। अब इंश्योरेंस कमीशन पर एजेंट को 30 से 35 प्रतिशत के बजाय केवल 20 प्रतिशत ही कमीशन मिलेगा। इससे लोगों के प्रीमियम में कमी आएगी और उन्हें राहत मिलेगी। ये नया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन सितंबर मध्य से ये प्रभावी हो जाएगा। इससे आने वाले समय में बीमा प्रीमियम में कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

प्रॉपर्टी खरीदना हो जाएगा महंगा

1 सितंबर से उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में घर, मकान और प्‍लाट सहित सभी प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। सरकार ने गाजियाबाद का सर्किट रेट बढ़ाने का निर्णय लिया है। सर्किल रेट में 2 से 4 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। बढ़ा हुआ सर्किल रेट 1 सितंबर 2022 से लागू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

कार हुई महंगी

ऑडी कंपनी ने अपने सभी मॉडल की कारें महंगी कर दी है। सितंबर से इस कंपनी की कार खरीदने पर ज्यादा पैसे देने पड़ेगे। यह बढ़ोतरी 2.4 प्रतिशत की होगी और यह नए प्राइस 20 सितंबर 2022 से लागू हो जाएंगे।

300 यूनिट बिजली फ्री

1 सितंबर से पंजाब के बिजली उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। पंजाब सरकार 1 सितंबर से घरेलू उपभोक्‍ताओं को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री देगी। आम आदमी पार्टी ने चुनावों में फ्री बिजली देने का वादा किया था।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top