Connect with us

अंत्योदय योजना में हर राशन कार्ड पर मिलेगा एक रुपये में एक किलो मंडुवा…

उत्तराखंड

अंत्योदय योजना में हर राशन कार्ड पर मिलेगा एक रुपये में एक किलो मंडुवा…


Uttarakhand News: उत्तराखंड के राशन कार्डधारकों के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड में अब गेंहू-चावल के अलावा एक और अनाज मिलेगा। सरकार ने मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए  पहली बार उत्तराखंड मिलेट मिशन को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को एक किलो मंडुवा एक रुपये में मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  We Want to Live: The Primal Diet : Free Ebook

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड मिलेट मिशन योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत अंत्योदय योजना में हर राशन कार्ड पर एक किलो मंडुवा एक रुपये में मिलेगा। इस योजना को देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार व नैनीताल जिले में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा मिड डे मील में भी झंगोरा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…

बताया जा रहा है कि योजना में मंडुवे (कोदा) का उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए 73 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। योजना के तहत सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से मंडुवा 35.78 रुपये प्रति किलो खरीदा जाएगा। 73 करोड़ की राशि में से 53 करोड़ कृषि विभाग और 20 करोड़ की राशि सहकारी समितियों को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी: हर विकासखंड में आयोजित होगा रोजगार मेला, जानिए पूरी खबर
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top