Connect with us

देहरादून में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत…

उत्तराखंड

देहरादून में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत…


देहरादून में हादसे थम नही रहे है। तेज रफ्तार का कहर जारी है। शनिवार की सुबह शिमला बायपास रोड पर बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9:15 बजे एक स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्‍कर मार दी। हादसे में स्‍कूटी सवार युवक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विज़न से बदली उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा की तस्वीर, उपलब्धियों का वर्ष रहा वर्ष 2025

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शिमला बायपास रोड कुंजा ग्रांट गुज्जर बस्ती के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां आज एक स्कूटी नंबर एचपी 17 जी 1126 सड़क किनारे पड़ी थी, जिसे किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गई थी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 508 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

मृतक की पहचान सारंग बिष्ट पुत्र स्वर्गीय जगदीश सिंह निवासी उपरोक्त फॉरेस्ट कॉलोनी तहसील पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जवान की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Shadow Divers : (PDF, EPUB, eBook)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top